सहारनपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, शाकुंभरी देवी मंदिर में किए दर्शन
1 min read
उत्तर प्रदेश सहारनपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, शाकुंभरी देवी मंदिर में किए दर्शन कृषि कानूनों के मसले पर सड़क से लेकर संसद तक संग्राम चल रहा है. किसानों के आंदोलन को अब दो महीने से अधिक हो गए हैं, साथ ही अब अलग-अलग जगह महापंचायतों का आयोजन किया जा रहा है. यूपी के सहारनपुर में होने वाली किसान महापंचायत में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिस्सा ले रही हैं. इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहारनपुर पहुंच गई हैं. यहां उन्होंने सबसे पहले शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन किए हैं. अब से कुछ देर में प्रियंका किसान महापंचायत में हिस्सा लेंगी.