ननद को चकमा देकर कपड़े की दुकान से प्रेमी संग फरार हो गई महिला
1 min read
उत्तर प्रदेश गोरखपुर के गोला क्षेत्र के एक गांव की महिला अपनी ननद के साथ बाजार करने गई थी। वह ननद को एक कपड़े की दुकान पर खड़ी कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पहले तो ननद ने काफी देर तक इंतजार किया बाद में उसने भाई को सूचना दी। कई बार मोबाइल से कॉल की लेकिन रिसीव नही किया। पति ने थाने पहुंच कर पत्नी को दूसरे के साथ भाग जाने की तहरीर दी है।
गांव की एक महिला अपने पति के साथ दिल्ली रहती है। दोनों किसी प्राइवेट कंपनी मे नौकरी करते हैं। दोनों कुछ दिन पहले दिल्ली से घर लौटे थे। गुरुवार को महिला अपनी ननद के साथ गोला कस्बे में बाजार करने गई थी। वह ननद को एक कपड़े की दुकान पर खड़ी कर पति के लिए जूता खरीदने की बात कह कर चली गई। दो घंटे तक इंतजार की। जब वह नहीं लौटी तो जूते की दुकान पर गई वहां नही मिली तो फोन की। फोन दो बार उठा लेकिन कोई आवाज नही आई।
फिर उसने इसकी जानकारी अपने भाई को दी। दोनों ने कस्बे में स्थित जूते की कई दुकानों पर ढूंढा लेकिन उसका कही पता नही चला। फिर उसके मोबाइल पर कई बार कॉल किया तो उसने रिसीव नहीं किया। पति को शक है कि वह किसी दूसरे के साथ फरार हो गई है। महिला दो बच्चों की मां है।